


महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारियों को किया इधर-उधर
बीकानेर // महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। अतिरिक्त कुल सचिव पद पर कार्यरत डॉ विठ्ठल बिस्सा को अब परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस आशय के आदेश बुधवार को कुल सचिव अरविंद बिश्नोई ने कुलगुरु डॉक्टर मनोज दीक्षित के प्रदत्त निर्देशों के आधार पर जारी किए। परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे प्रोफेसर राजाराम चोयल को अब कुल सचिव का लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सहायक कुल सचिव शोध के पद पर कार्यरत सुरेंद्र गोदारा को अब कुल सचिव परीक्षा का प्रभार दिया गया है वहीं सहायक कुल सचिव परीक्षा के प्रभारी निर्मल भार्गव को कुल सचिव संस्थापक का दायित्व सोपा गया है।
अतिरिक्त कुल सचिव डॉक्टर बिट्ठल बिस्सा को परीक्षा नियंत्रण का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताई है।



