


अधिवक्ता परिषद की श्री डूंगरगढ़ व श्री कोलायत में हुई अलग-अलग बैठक
बीकानेर // अधिवक्ता परिषद राजस्थान के दो अलग-अलग बैठ गए कल श्रीडूंगरगढ़ व कोलायत में आयोजित हुई। इस बैठक में अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय मंत्री मुकेश आचार्य व बीकानेर इकाई के महामंत्री राधेश्याम सेवग मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों ने इन बैठकों को में कहा कि अधिवक्ताओं को वकालत पूरी ईमानदारी, निष्ठा, नैतिकता व समाज व राष्ट्र के हित में ही करनी चाहिए।

अधिवक्ता परिषद बीकानेर ईकाई के महामंत्री राधेश्याम सेवग ने बताया कि परिषद का विस्तार तहसील इकाई तक पहुंचानें के लिए श्री डुंगरगढ तहसील में स्थानीय अधिवक्ताओं से सम्पर्क किया गया। श्री करणी लॉ चैम्बर में बैठक कर परिषद के आगामी कार्यक्रम व परिषद् के विस्तार पर बातचीत व चर्चा की गई। बैठक में श्रीडुंगरगढ के स्थानीय अधिवक्ता रणवीर सिंह खींची, अनिल धायल, रामलाल नायक, सोहन नाथ सिद्ध, जितेंद्र स्वामी, महेंद्र मोटसरा, मनीष कुमार सुथार व केवल वर्मा उपस्थित थे।
इसी प्रकार श्री कोलायत तहसील के स्थानीय अधिवक्ताओं से सम्पर्क कर सैन धर्मशाला में बैठक कर संगठन का विस्तार व आगामी कार्यक्रमो पर बातचीत व चर्चा की गई। बैठक में मौजूद अधिवजताओ को बताया गया कि परिषद के गठन का उद्देश्य सस्ता व सुलभ न्याय आमजन को दिलाना है। अधिवक्ता होने के नाते अपने कार्य के साथ साथ राष्ट्रहित व समाजिक उत्थान के मुद्दों पर अपना सहयोग देना चाइये। इस ध्यैय को याद रखकर ईमानदारी व नैतिकता व निष्ठा के साथ वकालत करें। इस बैठक में श्रीकोलायत तहसील के स्थानीय अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह शेखावत, अरुण राठौड़, सुभाष जोशी, अशोक पंचारिया, दिलीप सिंह, प्रताप सिंह व जेठमल शर्मा उपस्थित थे।



