एपी3आई के रजत जयंती वर्ष कार्यक्रमों का आगाज

स्वास्थ्य

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर काटा केक

बीकानेर // फोटोग्राफी एक ऐसी कला है, जो बिना शब्दों के वस्तुस्थिति से सबको अवगत करा सकती है। मुझे भी फोटोग्राफी का शौक है। बीकानेर में रहकर मैं अपने शौक को बीकानेर के विभिन्न एवं महत्वपूर्ण स्थान की फोटोग्राफी करके अपना शौक पूरा करूंगा। पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने AP3i के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ये विचार मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बीकानेर की संस्कृति एवं इतिहास को यहां के फोटोग्राफर्स ने बखूबी से सहेज कर दुनिया के सामने रखा है। जिसके कारण आज बीकानेर का भी नाम लोग नमकीन एवं मिठाई के साथ जानते हैं।

एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत आज जिला उद्योग संघ के कार्यालय में बीकानेर रेंज पुलिस आईजी हेमंत शर्मा द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर केक काटकर की। समारोह की अध्यक्षता डी पी पचीसिया ने की।

संस्था के अध्यक्ष अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि संस्था विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर AP3I अपने साथियों के सानिध्य से अपनी संस्था का सफलतम 25वां वर्ष मनाने जा रही है, इस दौरान पूरे वर्ष बीकानेर की आवाम के लिए साहित्यिक , रोमांचक ,शिक्षण एवं प्रशिक्षण जैसे विभिन्न आयोजन संस्था द्वारा किए जाएंगे। संस्था के महासचिव मनीष पारीक ने बताया कि इस अवसर पर AP3I के संरक्षक अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप सिंह चौहान, राकेश शर्मा, बी जी बिस्सा , विक्रम जागरवाल , आलम सिंधी , अमित अग्रवाल, गणेश , वाजिद अली, अजीम भुट्टा ,अंकित बिस्सा पंकज शर्मा, जावेद, फिदा हुसैन, वाजिद अली,सावन पारीक आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक संजय पुरोहित ने किया।