नागौर में जलभराव वाले क्षेत्रों के स्कूलों में 01 सितंबर तक अवकाश घोषित

प्रशासन

नागौर जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

नागौर // जिले में अतिवृष्टि के कारण जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागौर शहर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जिले के कक्षा प्री प्राईमेरी से 12 तक के समस्त सरकारी एवं निम्नांकित सूची अनुसार गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भारी वर्षा से बचाव हेतु विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का 30 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक स्थानीय अवकाश रहेगा।

साथ ही जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने नागौर जिले में शेष स्थानों पर समस्त उपखण्ड अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किये जाने हेतु अधिकृत कर निर्देशित किया है कि जलभराव वाले स्थानों पर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों में संभावित दुर्घटना से बचाव हेतु संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से सूचना प्राप्त कर स्थानीय अवकाश घोषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि स्थानीय अवकाश वाले विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के समस्त स्टॉफ यथावत कार्यरत रहेगें। यदि कोई भी संस्थाप्रधान उक्त आदेश का उल्लघंन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

नागौर शहर व आस-पास में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जिले के कक्षा प्री प्राईमेरी से 12 तक के समस्त सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ जलभराव से ग्रसित क्षेत्र के निम्नांकित सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा –

  1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीबालाजी।
  2. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सारणों की ढ़ाणी (बाराणी)।
  3. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, तीन तलाई (रोहिणी)
  4. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुल्य नाडा (गंठिलासर)।
  5. ASTHA SIKSAN SANSTHAN Nagaur
  6. MAHRISHI JNARDAN GIRI PUSHTIKAR SEC.SCH. NAGAUR (Hindi & English)
  7. SHRI RAMDAS SIKH SAN, NAGAUR
  8. PAREDAISE PUBLIC SEC.SCH. NAGAUR
  9. HAJRAT BAHADDIN JAKRIYA SR.SEC.SCH. NAGAUR
  10. SAT GURU VISUDHANAND-UPS RATHORI KUWA
  11. SULTAN TARKIN SEC.SCH. NAGAUR
  12. BAL VIDYA MANDIR KHARIPURA SR.SEC.SCH. NAGAUR
  13. MARUT NANDAN SHARDA BAL, HANUMAN BAG Nagaur
  14. DOON VALLEY SCHOOL HANUMAN BAG NAGAUR
  15. DREAM INDIA SCHOOL NAGAUR
  16. SENT JOHN PUBLIC UPS NAGAUR
  17. HIRA BAI MODEL PUB SR.SEC.SCH. BASI MOHLA
  18. MAHARNI BALIKA SEC.SCH. NAGAUR
  19. SANDHAY BAL NIKETAN SEC.SCH. NAGAUR
  20. SOFIA BASIC SCHOOL NAYA DARWAJA, Nagaur
  21. THE SUNCITY UPS NAGAUR
  22. SAINT PAULS SR.SEC.SCH. J.N.V. COLONY, NAGAUR
  23. KESARINANDAN SHI. SANST. UPS NAGAUR
  24. SAINT JOSEF SCHOOL SALAU ROAD NAGAUR
  25. MARWAR PUBLIC SCHOOL TARKIN DARGHA
  26. МАНТМA GANDHI SCHOOL MAHI GATE NAGAUR