



जस्सूसर गेट के अंदर मूर्ति सर्किल पर होगी श्रद्धांजलि सभा
बीकानेर // स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 16 फरवरी सोमवार को प्रातः 10-15 बजे स्थानीय जस्सूसर गेट स्थित मूर्ति सर्किल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन ,शिक्षाविद ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बीडी कल्ला होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता महावीर रांका, पूर्व उप महापौर हारून राठौड़, पूर्व अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल (चंडीगढ़ प्रभारी माइनॉरिटी डिपार्मेंट) सलीम भाटी, व वक्ता मीना असोपा बीजेपी नेत्री होंगी।
पारीक ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक के देशभक्ति, त्याग और समाज सेवा के योगदान का स्मरण किया जाएगा। वक्ता उनके आदर्शों पर चलने और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देंगे। कार्यक्रम के आयोजक नित्यानंद पारीक ने कहा कि यह आयोजन शहर वासियों के लिए देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहेगा। संस्थान के सचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग सभा की व्यवस्था, मूर्ति स्थल पर सजावट के साथ पूरी तैयारी करेंगे।




