



बीकानेर // द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष हेतराम पूनिया सीए पर वृन्दावन एन्क्लेव में हुए जान लेवा हमले के विरोध में बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन ने बीकानेर जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बीकानेर टैक्स कंसलटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए माणक कोचर, सचिव एडवोकेट दीपक व्यास, कोषाध्यक्ष मदन मोहन व्यास, पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा, राकेश जाखड़, एमपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सीए और एडवोकेट शामिल थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।




