

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को भेजे ज्ञापनन
बीकानेर // शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों के नाम से चार ज्ञापन स्टाफ आफिसर को सौंपे गये है। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में वर्षों से एक ही सीट पर बैठे 15-20 कार्मिकों की जांच करने, 50वीं मंत्रालयिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम से फर्जी रसीदें काटकर चंदा इकट्ठा करने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच की जाये। ज्ञापन में मांग की गई है कि मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्थानान्तरण किया जाये एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक पदों का पुनर्गठन के फलस्वरूप पदों में वृद्धि/कमी आवंटन के आदेश जारी कर आई एफ एम एस पर अपडेट करने के आदेश अविलंब कर संघ को अवगत करवाये जाय। आचार्य ने बताया कि स्टाफ आफिसर अशोक शर्मा ने सभी मांग पत्रों पर तुरन्त कार्यवाही करने का आवश्वासन दिया है।



