श्मसान भूमि की जमीन के विवाद को लेकर गर्माया माहौल

आसपास

नया शहर थाने में दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति

बीकानेर // मुरलीधर व्यास नगर की मैन रोड पर श्मसान की एक जमीन के विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा हे। जानकारी के अनुसार लालीबाई सब्जी मंडी के सामने सुथार समाज के श्मसान की भूमि है। जहां फिलहाल चार दिवारी निर्माण का काम चल रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोग विरोध जता रहे है। लोगों का आरोप है कि श्मासान कि जिस जमीन पर चार दिवारी बनाई जा रही हेै, वो जमीन सिनियर सैकेण्डरी स्कूल के लिये आवंटित है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे लोगों ने काम रूकवा दिया। इस दौरान सुथार समाज के लोग भी इक्कठा हो गये।

मामला गरमानें की सूचना मिलने के बाद नया शहर पुलिस भी जाब्ता लेकर मौके पर पहुंच गई। सुथार समाज का कहना है कि जिस जमीन पर चार दिवारी बनाई जा रही है, वह हमारे श्मसान की जमीन है। चार दिवारी बनाने के लिये नगर विधायक ने बीस लाख आवंटित किये है। वहीं आस पास के लोगों का कहना है कि सुथार समाज के लोग श्मसान भूमि की आड़ में ज्यादा जमीन अधिग्रहण कर सिनियर सैकेण्डरी स्कूल की जमीन पर कब्जा कर रहे है। विरोध कर रहे लोगों ने जमीन का नक्शा भी दिखाया। मामला गरमानें के बाद सुथार समाज ने एकबारगी चार दिवारी का काम रूकवा दिया है। दोनों पक्षों के मौजिज लोगों की पुलिस थाने में सहमति बनी की दीवार की ऊंचाई पांच फीट रखी जाएगी। तब काम शुरू हुआ। दूसरी तरफ मौहल्लेवासियों का कहना है कि यदि दीवार 5 फीट से ज्यादा बनाई गई और समझौते का उल्लंघन किया गया तो कोर्ट में याचिका लगाकर सरकारी जमीन की स्कूल के लिए प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे। खबर लिखे जाने तक आपसी समझाइश चल रही थी।