



प्रथम मैच में शेखर जांगिड़ व द्वितीय में संजय गुर्जर मैन ऑफ द मैच रहे
बीकानेर // सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में लैब टेक्नीशियन परिवार के खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल तथा कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा आचार्य द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने प्रतियोगियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
समिति के संयोजक राजकुमार व्यास ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच रेड पैंथर बनाम एसपीएमसीयन 11 के बीच खेला गया इसमें एसपीएमसीयन 11 ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। द्वितीय मैच पीएमसी 11 बनाम ईगल 11 के बीच खेला गया जिसमें पीएमसी11 ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्रथम मैच में शेखर जांगिड़ व द्वितीय मैच में संजय गुर्जर मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजेश राठी ने बताया कि कल क्रिकेट प्रतियोगिता अपने पूर्व निर्धारित समय वह स्थान पर प्रारंभ होगी। इसके अलावा बैडमिंटन करणी सिंह स्टेडियम इनडोर में दोपहर को खेला जाएगा। केरम ,लूडो और शतरंज मेडिकल कॉलेज परिसर में अन्य प्रतियोगिताओं का शुभ आरंभ भी किया जाएगा।
समिति के संयोजक राजकुमार व्यास ने बताया की खेलकूद प्रारंभ करने से पूर्व पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




