




राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
बीकानेर // राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने बीकानेर के प्रशांत पुरोहित को फार्मास्यूटिकल साइंसेज (फार्मेसी) में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की उपाधि प्रदान की।
पुरोहित ने अपना शोध ‘डवलपमेंट एंड इवुलेशन ऑफ सेमी सोलिड पाॅलीहर्बल फार्मूलेशन फाॅर वाउंड हीलिंग’ विषय पर शोध किया है। विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2025 में इस शोध कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उनके इस शोध का मुख्य उद्देश्य घाव भरने के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित पॉलीहर्बल फॉर्मूलेशन तैयार करना और उसका मूल्यांकन करना था, जो चिकित्सा क्षेत्र, विशेष रूप से फार्मेसी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।



