




बीकानेर // शहर के क्रिकेट खिलाड़ी किसन ओझा का 40 प्लस भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। आगामी 16 जुलाई से 22 जुलाई तक केन्या में आयोजित होने वाली 40 प्लस क्रिकेट प्रतियोगिता में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह चयन पांडिचेरी, टाटानगर एवं मध्य प्रदेश के भोपाल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन आई.एम.सी. के नियमों के अनुसार किया जाएगा, जिसमें टी-20 प्रारूप के मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस दौरे में केन्या टीम के साथ मुकाबले खेलेगी। सभी मैच केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित नैरोबी जिमखाना मैदान पर आयोजित होंगे।
किसन ओझा के चयन की खबर से बीकानेर के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर संजय हर्ष फाउंडेशन के राजकुमार जोशी, महेंद्र पुरोहित, प्रकाश चूरा, किशोर पुरोहित, आरएएस अधिकारी ललित छंगाणी, दुर्गादास छंगाणी एवं रमेश चूरा सहित अन्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



