बीकानेर में कॉन्सेप्ट का परचम, जेईई मेंस का माला-साफा से अभिनंदन

शिक्षा

बीकानेर // National Testing Agency नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित JEE Main जनवरी सेशन 2026 के परिणामों में कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट बीकानेर ने शानदार सफलता हासिल करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।

संस्थान के 12 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 95 परसेंटाइल से ऊपर कुल 87 छात्र रहे, जो बीकानेर में सर्वाधिक हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान परिसर में टॉपर विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

टॉपर्स ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान टॉपर छात्रों ने अपनी परीक्षा तैयारी के दौरान के अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किए और सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया।

*संस्थान के निदेशक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा ने कहा कि वर्षभर के उतार-चढ़ाव के बावजूद विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने अप्रैल में आयोजित होने वाले *JEE Main सेशन-2 के लिए सभी विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं* और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट की इस सफलता से शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रही है।

संस्थान प्रबंधन ने जानकारी दी कि कक्षा 7वीं से 12वीं तक तथा ड्रॉपर बैच के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी Concept Institute परिसर में विजिट कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9928111865 पर संपर्क कर सकते हैं।