



विमर्शानंद महाराज और पुजारी बाबा के सान्निध्य में तपसी छोटी जल मंदिर का हुआ उद्घाटन
बीकानेर // बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पीएमश्री सार्दुल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में नवनिर्मित तपसी छोटी जल मंदिर का बुधवार को लोकार्पण किया। यह जल मंदिर मोती लाल हर्ष, नंदलाल-भंवरी देवी जोशी तथा तिलकधारी-पुष्पादेवी जोशी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा चार लाख रुपए से अधिक राशि से बनवाया गया है।
लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता श्री विमर्शानंद गिरि और पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि दानदाताओं ने अपने परिजनों की स्मृति में अत्यंत पुनीत कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बना यह जल मंदिर गर्मी के मौसम में अनेक लोगों के लिए राहतकारी बनेगा। विधायक व्यास ने कहा कि सार्दुल स्कूल बीकानेर के सबसे पुराने विद्यालयों में एक है। यहां पढ़े विद्यार्थियों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। वर्तमान में इसे पीएमश्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। यह इस विद्यालय का सम्मान है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पंद्रह लाख रुपए की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विमर्शानंद गिरि ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। तपसी-छोटी जोशी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया यह कार्य जनसेवा से जुड़ा कार्य है। हमारे पूर्वज कुएं-तालाब और बावड़िया बनवाते। आज के दौर में यह कार्य बेहद प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि पंडित जुगल किशोर ओझा ने कहा कि ऐसे कार्य दूसरों को प्रेरणा देते हैं तथा सामाजिक सरोकारों का क्रम आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी ऐसे कार्यों से जुड़ना चाहिए तथा अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक कार्य हाथ में लेने चाहिए।
तपसी छोटी परिवार के बृज गोपाल जोशी ने बताया कि जल मंदिर में निर्माण कार्य के अलावा स्टोरेज और ओवर हेड टैंक, वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। जल मंदिर प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध करवाएगा। आयोजन सचिव राजेन्द्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। इससे पहले अतिथियों ने जल मंदिर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में एडवोकेट हीरालाल हर्ष, पूर्व पार्षद श्री शिवकुमार रंगा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार हर्ष ने भी सम्बोधित किया। सादुल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुशीला जयपाल ने तपसी छोटी जोशी परिवार एवं अतिथियों का प्रकट किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश सारस्वत, मदन मोहन व्यास, शिवकुमार पुरोहित, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, शक्तिरतन रंगा, राजकुमार चूरा, मनमोहन व्यास, शिवशंकर शर्मा, नन्द किशोर रंगा, भंवरलाल व्यास, झंवर लाल व्यास, मोहनलाल आचार्य, पन्नालाल आचार्य, दिनेश चूरा, बृजमोहन आचार्य, रवि आचार्य, मोहन लाल जोशी, शशि शेखर जोशी, इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव विजय खत्री, दिनेश चूरा, विजय जोशी, गौरीशंकर व्यास, एडवोकेट खुशालचंद जोशी, डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत डाॅ.नमामी शंकर आचार्य, शंशाक शेखर जोशी भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी, सुरेन्द्र जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



