मुख्य न्यायाधीपति संजीव प्रकाश शर्मा का किया स्वागत

प्रशासन

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी की अगुवाई में किया अभिनन्दन

बीकानेर // मुख्य न्यायाधीपति संजीव प्रकाश शर्मा के बीकानेर आगमन पर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ (राज.) द्वारा सर्किट हाउस में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीपति ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी सहित संघ के पदाधिकारियों एवं न्यायिक कर्मचारियों को संगठन के पुनर्गठन कार्य को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में आश्वस्त किया। अभिनंदन समारोह में जयपुर से महामंत्री पदम पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश शर्मा, मनोज कटारा (बूंदी), शहजाद खान (जयपुर) सहित बलदेव व्यास, मोहित रंगा, मनीष रंगा, राजेश, विकास सोलंकी, रमेश व्यास, नवनीत जोशी, वीरेंद्र जोशी, नरेंद्र जोशी, नारायण दास रंगा, गौरव चांवरिया, उमेश सुथार, अरुण बिस्सा (अनूपगढ़) सहित बड़ी संख्या में न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा पीपीएस अधिकारी अजय सिंह तथा रजिस्ट्रार सतर्कता अनिल बेनीवाल का भी माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।