



बीकानेर // कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। RBSE सीनियर हायर सेकेंडरी परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्थान के इस वर्ष के परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
संस्था के निदेशक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि कुल 5 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर और 72 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में नीतू वर्मा (96.80%), दिग्विजय सिंह राठौड़ (95.80%), हेमांग गुप्ता (95.20%), मुस्कान भाटिया (95.20%) और समृद्धि (95.20%) शामिल हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही संस्थान में 2 अप्रैल से NEET एवं IIT-JEE के टारगेट बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके अलावा कक्षा 7 से 10 तक के फाउंडेशन कोर्स तथा कक्षा 11 के फाउंडेशन बैच भी इसी दिन से शुरू होंगे। इन सभी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा के अनुसार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें समृद्ध लाइब्रेरी, नियमित प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन, मोटिवेशनल क्लासेस तथा बाहरी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा शामिल हैं।
संस्थान से जुड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9928111865 पर संपर्क कर सकते हैं।




