जैन पब्लिक स्कूल के छात्र पुलकित गुप्ता का जन्मदिन सादगी से मनाया

शिक्षा

प्राचार्य बोलीं— ऐसे अवसर विद्यार्थियों में भरते हैं नई ऊर्जा और उत्साह

बीकानेर // श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र पुलकित गुप्ता के जन्मदिवस पर एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रूप श्री सिपानी ने पुलकित गुप्ता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में ऐसे अवसर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने छात्र की मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शिक्षक विश्वजीत गॉड एवं कक्षा अध्यापक ने पुलकित गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सभी शिक्षकों और सहपाठियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में पुलकित गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार से मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में और अधिक मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, स्नेह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।