दो दिवसीय नगर थरपणा उछब शुक्रवार से

समाज

गढ़ गणेश की होगी आरती, सांस्कृतिक संध्या और कवि सम्मेलन होगा आयोजित

बीकानेर // बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान् में दो दिवसीय ‘नगर थरपणा उछब’ आयोजित किया जाएगा। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

उछब संयोजक दीपक पारीक ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत शुक्रवार सायं 6 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित गढ़ गणेश पूजन के साथ होगी। रात्रि 8 बजे से बारहगुवाड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में मोनिका गौड़, मनीषा आर्य सोनी, संजय आचार्य वरुण, हरि शंकर आचार्य, आनंद मस्ताना, राजेन्द्र स्वर्णकार और विप्लव व्यास अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन बाबूलाल छंगाणी ‘बमचकरी’ करेंगे। समारोह के दौरान नवदीप बीकानेरी भी प्रस्तुतियां देंगे।

धरणीधर मैदान में चंदा महोत्सव शनिवार को

सह संयोजिका आशा आचार्य ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को सायं 5 बजे धरणीधर खेल मैदान में चंदा महोत्सव तथा पतंग वितरण कार्यक्रम होगा। सायं 6 बजे सही जस्सूसर गेट के अंदर दीपदान कार्यक्रम होगा। उछब के प्रचार-प्रसार के लिए विधायक द्वारा रवाना किए गए रथों ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को भागीदारी का न्यौता दिया।