



बीकानेर // सिंथेसिस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का प्रथम फहराया है। जेईई डिवीज़न के हैड पंकज मेंहदीरता के अनुसार जेईई मैंस के द्वितीय चरण की परीक्षा सीबीटी मोड में अप्रेल महीने में आयोजित हुई थी। कल घोषित परिणाम में इंस्टिट्यूट के 30 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किए है। जिनमें श्रीराम कुम्हार ने 99.54 परसेंटाइल के साथ 7425 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इनके पिता पुनामा राम कुमार किसान व माता हीरा देवी गृहणी है। इसी प्रकार दिवाकर पुरोहित ने 99.47 परसेंटाइल के साथ 8584 ऑल इंडिया रैंक, हर्षित तातेड़ ने बारहवीं के साथ 99.20 परसेंटाइल से 12857 ऑल इंडिया रैंक, मधुसूदन स्वामी ने 99.19 परसेंटाइल के साथ 12922 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
अन्य उच्च परसेंटाइल प्राप्त करने वालों में कन्हैया लाल तर्ड,मनिषा बेनीवाल, केशव शर्मा, तेजस साहू, कुनाल प्रजापत, किशोर, राकेश रिंटोड, महेंद्र दान, संस्कृति मोदी, विष्णु पूनिया, कौशल लुनिया, तनुश्री, हर्षित प्रजापत, दीनदयाल भादू, तनुश्री चौधरी, वासुदेव शर्मा, गर्वित पाण्डेय, साकेत तँवर, आदेश कुमार बिश्नोई, गौतम कुमावत, जिज्ञासा पालीवाल, कैलाश और रामनिवास शर्मा प्रमुख हैं। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स, सिंथेसिस के गुरूजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। सभी गुरूजनों ने बच्चों को जेईई एडवांस के लिए कठोर परिश्रम की सलाह दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।



