कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन: ITO व SOF परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

शिक्षा

33 स्टूडेंट्स ने ITO सेकेंड लेवल किया क्वालिफाई, इंडिया टेलेंट व साइंस-मैथ्स ओलंपियाड में 32 मेडल हासिल

बीकानेर // शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट एक बार फिर अपनी उपलब्धियों को लेकर चर्चा में है। संस्थान के विद्यार्थियों ने ITO और SOF परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता हासिल कर न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संस्थान के 33 विद्यार्थियों ने ITO की सेकेंड लेवल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इनमें आदित्य धावल ने विज्ञान विषय में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8 हासिल कर टॉप किया, वहीं अनिल कुमावत ने गणित में शानदार प्रदर्शन करते हुए AIR 12 प्राप्त की।

हाल ही में संस्थान परिसर में आयोजित मेडल वितरण समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंडिया टेलेंट में 12 मेडल और नेशनल साइंस व मैथ्स ओलंपियाड में 20 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी मार्गदर्शन और कॉन्सेप्ट बेस्ड स्टडी का परिणाम है। कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर फोकस कर रहा है।

संस्थान के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि भविष्य में भी बेहतर परिणामों के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। समारोह के दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर साबित किया है कि सही दिशा, समर्पण और लगातार मेहनत से सफलता तय है।