कुलदेवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव 17 जून को

धर्म-कर्म

फ्लेक्स एवं टेम्पलेट का हुआ विमोचन

बीकानेर // स्थानीय डेहरू माता मंदिर में आज ‘संकल्प मानस भवन’ के 12वें सुंदरकांड का शुभारंभ केला मानस प्रचार समिति (पुरोहित) के तत्वावधान में माणक जोशी, नारायण पुरोहित, संतोष पुरोहित, सीए महेंद्र चूरा एवं गोवर्धन व्यास द्वारा विधिवत किया गया।

इस अवसर पर 17 जून को आयोजित होने वाले कुलदेवी डेहरू माता मंदिर के तृतीय पाटोत्सव को भव्य महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की गई तथा कार्यक्रम के फ्लेक्स एवं टेम्पलेट का विमोचन किया गया।

पाटोत्सव संयोजन समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से जेठाराम पुरोहित को संयोजक मनोनीत किया गया। सह-संयोजक के रूप में दुर्गा प्रसाद पुरोहित (बीठनोक) एवं सुरेंद्र ओझा (लव ओझा) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

डेहरू माता सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि आयोजन समिति में समस्त कार्यकारिणी एवं ट्रस्टीगण सदस्य रहेंगे। कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित के अनुसार देशभर में निवासरत पुरोहित, लव ओझा एवं गिलड़ा (माहेश्वरी) समाज के परिवारों को घर-घर आमंत्रित किया जाएगा।

शहर के सभी भक्तों को आमंत्रित करने हेतु मातृशक्ति ‘महिला आयोजन समिति’ का गठन किया गया है। इसमें जयश्री भादाणी को संयोजक एवं चंद्रकला भादाणी (आचार्य) को संरक्षक मनोनीत किया गया है।

मीडिया समिति के सचिव डॉ. राजशेखर पुरोहित एवं सह-सचिव नवनीत पुरोहित ने बताया कि आज के आयोजन में सतीश पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित (नागू भा), पवन मास्टर, कपिल ओझा, सुनील पुरोहित, आसाराम पुरोहित, एडवोकेट कमल नारायण पुरोहित, गोपाल पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, अनिल पुरोहित, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, रामस्वरूप हर्ष, श्याम व्यास, कैलाश सारस्वत, पुजारी अनिल पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित, जगदीश सेवक, सुभाष पुरोहित, रामबाबू पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।