



देरासर व पेमासर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
सतीश पूनिया और ज्योति मिर्धा रहेंगी शामिल
बीकानेर // भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा के तहत 9 मई को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ग्राम विकास यात्रा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवा वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे देरासर ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सतीश पूनिया एवं ज्योति मिर्धा शामिल होंगे। इसके बाद सांय 5 बजे पेमासर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में भी दोनों नेता सहभागिता करेंगे।



