



स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह में 14 महिलाओं का सम्मान
बीकानेर // लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह भावनात्मक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को माला, ताज, साड़ी, नारियल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने की। उन्होंने कहा कि मां जीवन की पहली पाठशाला होती है, जो प्रेम, त्याग, संस्कार और धैर्य का पाठ सिखाती है। मां का स्नेह जीवनभर संबल बनकर साथ चलता है। उन्होंने कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपनी मां को दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा ने कहा कि मां परिवार की नींव और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। डॉ. शरद सक्सेना ने कहा कि मातृत्व केवल जन्म देने का नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कार और सही मार्गदर्शन देने का नाम है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब अध्यक्ष लॉयन सुरेश भसीन ने स्वागत भाषण दिया। जवाहर जोशी ने मां पर आधारित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। लॉयन शशांक सक्सेना ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन लॉयन प्रमोद सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का संचालन जवाहर जोशी ने किया।
इस अवसर पर लॉयन अरुण जैन, लॉयन नीरज भटनागर, लॉयन रचना सोनी, लॉयन विजय शर्मा, लॉयन मीना भसीन, लॉयन उमाशंकर आचार्य, आरीफ खान, लॉयन अंजू जैन, प्रिया सक्सेना, सृष्टि, सुजाता गौतम, डॉ. सुचित्रा कश्यप, पुष्पा शर्मा, मंजू सक्सेना, शशि ठकराल, नरसिंह सेवग, डॉ. क्षितिज सक्सेना, अंकुर ठकराल, सुमिता शर्मा, विशाल जैन, चंद्रकला सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में चंद्रकांता सोनी, प्रभा बिस्सा, कंचन जोशी, रागिनी सक्सेना, मंजु राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, कामिनी भोजक, कमलिनी मिश्रा, कृष्णा मलिक, कमलेश शेखावत, मंजू गुलगुलिया एवं अलका चौधरी का मातृ शक्ति सम्मान से अभिनंदन किया गया।



