पत्रकारिता के संकट पर होगा मंथन, ‘कला-सृजनमाला’ के तहत 16 मई को होगा परिसंवाद

समाज

बीकानेर // कला, साहित्य और लोकसंस्कृति के संरक्षण को समर्पित ‘कला-सृजनमाला’ श्रृंखला के अंतर्गत 16 मई को विशेष परिसंवाद का आयोजन किया जाएगा। लोकअध्येता कीर्तिशेष डॉ. श्रीलाल मोहता की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, कला और सांस्कृतिक सरोकारों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम का आयोजन परम्परा, बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, प्रज्ञा परिवृत एवं उरमूल सीमांत बंजू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि ‘कला-सृजनमाला’ श्रृंखला लंबे समय से सांस्कृतिक चेतना और लोकसंस्कृति के संवर्धन के लिए कार्यरत है।

इस वर्ष परिसंवाद का मुख्य विषय ‘पत्रकारिता के संकट’ रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष करेंगे, जबकि विषय प्रवर्तन प्रो. ब्रजरत्न जोशी द्वारा किया जाएगा। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम कुबेरा की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।

यह परिसंवाद शनिवार, 16 मई 2026 को आनंद निकेतन सांस्कृतिक सभागार, मोहता भवन, रतन बिहारी पार्क के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। आयोजन समिति ने शहर के साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों और संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।