


बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर द्वारा स्वीकृत ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान, मंडी दंतौर, बीकानेर द्वारा संचालित अपना परिवार सेवा सदन मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में संस्थान के संस्थापक रामेश्वर लाल बिश्नोई ने अपनी धर्मपत्नी माया देवी के जन्मदिन के अवसर पर 28 जून शाम को पुनर्वास गृह में निवासरत बेघर, वृद्ध एवं निराश्रित लोगों को अपने हाथों से भोजन परोसकर सेवा की।
इस अवसर पर रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने की बजाय जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना अधिक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों को सेवा और परोपकार के कार्यों से जोड़ना चाहिए।
इस दौरान संस्था के कार्मिक मुकेश चौधरी, पूनम चौधरी, सुमन, सोहनलाल, मुकेश जांगिड़, मोनिका कुमारी, धीरज बागड़िया, हडमत सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा।



