


बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर द्वारा रीको के नवपदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) मनोज बंसल का सम्मान कर उन्हें बीकानेर में नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद बाफ़ना ने रीको आरएम का स्वागत करते हुए बीकानेर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीकानेर में उद्योगों के विस्तार एवं नए निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको की महत्वपूर्ण भूमिका है। महासम्मेलन की ओर से औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
वरिष्ठ उद्योगपति विनोद गोयल ने रीको से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
महासम्मेलन के युवा अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने रीको आरएम का शॉल एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अरुण अग्रवाल ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए उद्योग, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से बीकानेर को औद्योगिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी पदाधिकारियों ने रीको आरएम का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बीकानेर के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के विजय बाफना , इंद्रकुमार बॉबी चाण्डक, प्रदेश युवा मंत्री अंकित बाफना युवा मंथन अग्रवाल , अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



