म्हारी प्यारी गणगौर कार्यक्रम 15 मार्च को

समाज

नारी शक्ति संगठन का अनूठा कार्यक्रम

बीकानेर // नारी शक्ति संगठन बीकानेर द्वारा फिटनेस और योगा स्टूडियो के संयुक्त प्रयास में म्हारी प्यारी गणगौर कार्यक्रम 15 मार्च को आयोजित कीयः जाएगा। जिसमे गणगौर ईश्वर बेस्ट जोड़ी लाइव म्यूजिक बेस्ट गणगौर बेस्ट गणगौर वॉक सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ रहने वालों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मंच पर महिलाएं अपने को हुनर को दिखाएगी। इसके अलावा फनी क्विज लकी ड्रा के माध्यम से भी प्रतिभा की शामिल होकर उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजक मधु खत्री ने बताया कि सिने मैजिक के सामने स्थित राधा कृष्ण पैलेस में दोपहर 1:00 बजे होने वाले इस आयोजन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोजन से जुड़ी पिंकी जैन ने बताया कि प्रतिभागी खबर और ईश्वर के साथ एक साथ मंच पर आने के साथ-साथ कैटवॉक भी करेंगे। इसके अलावा गणगौर गीत गणगौर से जुड़े सवाल जवाब पर भी उपहार प्राप्त करेंगे। महिलाओं को विशेष थीम की ड्रेस में ही आना होगा। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल का गठन भी किया गया है।

प्रतियोगिता में आवेदन पहले आओ पहले पाओगे आधार पर दिया जा रहा है। आयोजन समिति में बीकाजी को भिखाराम चांदमल श्री राम पापड़ प्रेमजी मिष्ठान भंडार के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।