ICAI-CIRC की प्रतिष्ठित समिति में बीकानेर के CA जे.पी. आचार्य को बड़ी जिम्मेदारी, Co-opted Member नियुक्त

समाज

Insolvency, Bankruptcy एवं Valuation Standards Committee में 2026-27 के लिए मिला दायित्व, दिवाला समाधान व वैल्यूएशन क्षेत्र में देंगे तकनीकी योगदान

बीकानेर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जे.पी. आचार्य को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए Insolvency, Bankruptcy and Valuation Standards Committee का Co-opted Member नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के गठन संबंधी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है।

ICAI की यह समिति दिवाला एवं शोधन अक्षमता (Insolvency & Bankruptcy) और वैल्यूएशन से जुड़े विषयों पर तकनीकी अध्ययन, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सदस्यों के कौशल विकास के लिए कार्य करती है। समिति का उद्देश्य इन क्षेत्रों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाना तथा बदलते आर्थिक और नियामकीय परिवेश के अनुरूप उनकी विशेषज्ञता का विकास करना है।

नियुक्ति पर सीए जे.पी. आचार्य ने ICAI और CIRC नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति के माध्यम से दिवाला समाधान, व्यवसाय पुनर्गठन और वैल्यूएशन के क्षेत्र में ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सदस्यों के व्यावसायिक विकास में सार्थक योगदान देंगे।

सीए जे.पी. आचार्य लंबे समय से चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में सक्रिय हैं। वे कराधान, कॉर्पोरेट और सलाहकारी सेवाओं के साथ ICAI की विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी निरंतर सहभागिता निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली को देखते हुए इस नियुक्ति को उनके योगदान का महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर बीकानेर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योग-व्यापार जगत, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।