


जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
बीकानेर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के 17 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री के स्वागत, संभाग स्तरीय बैठक की व्यवस्थाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
श्याम पंचारिया ने बताया कि अजय कुमार 17 जुलाई को भाजपा कार्यालय में बीकानेर संभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और पार्टी की भावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री बनने के बाद अजय कुमार का यह पहला बीकानेर दौरा होने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित व तोलाराम कूकणा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका, आईटी जिला सह संयोजक निशु लिंबा, देवीलाल मेघवाल, सरोज प्रजापत और भोजराज मेघवाल सहित जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।



