


महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, जल्द चुनाव कराने की उठाई मांग

बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीकानेर महानगर की ओर से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। महानगर मंत्री मेहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चुनावों के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व विकसित करने और अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलता है। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है।
कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव बहाल कर लोकतांत्रिक परंपरा को पुनः शुरू करने की मांग की। इस दौरान भगीरथ गोदारा, तन्मय महानंद, हरीश, नगेंद्र प्रताप, दिनेश चौधरी, शालू गहलोत सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।



