


बीकानेर पहुंचने पर बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत
बीकानेर । राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा लगातार तीसरी बार सदस्य निर्वाचित होने के पश्चात आज बीकानेर पहुंचने पर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा उनका बार एसोसिएशन परिसर में औपचारिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा को लगातार तीसरी बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा का लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने अपने पूर्व कार्यकालों में बीकानेर के अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं हितों को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के समक्ष प्रभावी रूप से उठाया है और सदैव अधिवक्ता हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।
एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा ने स्वागत के लिए बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं समस्त अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने आगामी कार्यकाल में भी बीकानेर सहित प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों, कल्याण एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के समक्ष उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करना उनका प्रमुख दायित्व रहेगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन, बीकानेर के सचिव हेमन्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल विश्नोई, धर्मेन्द्र वर्मा, मनीष गौड, लेखराम धत्तरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बच्छराज कोठारी, गणेश चौधरी, सतपाल साहू, जगदीश शर्मा, ब्रजरतन व्यास, विमला सारोलिया, रविकांत वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, मिलाप धत्तरवाल, भंवर विश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा का शॉल व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बार एसोसिएशन, बीकानेर ने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा के लगातार तीसरे कार्यकाल से बीकानेर के अधिवक्ताओं की आवाज राजस्थान बार काउंसिल में और अधिक मजबूती से पहुंचेगी तथा अधिवक्ता कल्याण एवं बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।



