नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में चंचलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

धर्म-कर्म

बीकानेर। नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर में बुधवार को चंचलेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। भगवान शिव का दुग्ध व घृत से अभिषेक कर आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पुजारी रवि व्यास एवं पंडित यादवलाल श्रीमाली के सान्निध्य में हुए अनुष्ठान के बाद भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें शिव भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बच्छराज आचार्य, कन्हैयालाल मारू, पवन भादाणी, महेंद्र कल्ला, रमेश कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।