




बीकानेर // सावन के झूलों के अवसर पर दामाणी चौक स्थित बड़ा गोपाल जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक एवं आकर्षक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर में झूले को छोटे छोटे खिलौनों, आकर्षक सजावट एवं रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के साथ मोर पंख, गाय-बछड़े, ग्वाल-बाल एवं कृष्ण लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया गया है।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झांकी की विशेष सजावट स्वर्गीय मंगलचंद व्यास परिवार द्वारा करवाई गई। सजावट में इंद्र कुमार व्यास, गिरिराज हर्ष, जयगोपाल व्यास, विजय गोपाल, राहुल एवं यादवेन्द्र व्यास (बबलू) ने योगदान दिया। वहीं परिवार की महिलाओं ने भी सजावट में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाते हुए राजकुमारी व्यास, मधु हर्ष, सविता व्यास, मोनिका जोशी, शोभा, निधि एवं गंगा ने अपना सहयोग दिया।
झांकी की भव्यता और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सावन के झूलों की परंपरा के अनुरूप मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं।
मंदिर के पुजारी सनु लाल महाराज ने बताया कि मंगलचंद व्यास परिवार द्वारा हर वर्ष सावन के झूलों के अवसर पर झांकी को कुछ खास एवं अलग तरीके से सजाया जाता है। परिवार के सदस्यों की सामूहिक सहभागिता से हर वर्ष झांकी को नया एवं आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया जाता है। मंदिर में सजी यह झांकी भक्ति, आस्था, पारिवारिक सहभागिता और बीकानेर की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रही है।



