​सरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर 07 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

समाज

​सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भगतसिंह यूथ क्लब का साझा मानवीय आयाम

​बीकानेर // समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सरला देवी पुरोहित (माँ) चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से आगामी 07 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्मृति शेष सरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किये जा रहे इस शिविर का आयोजन गोपेश्वर बस्ती स्थित पी एन पैलेस में होगा।

​शिविर में रक्त संग्रहण और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य चलाना हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में संपन्न होगा। ​शिविर के संयोजक योगेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मृति शेष सरला देवी पुरोहित का संपूर्ण जीवन परोपकार, सद्भावना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके सामाजिक सरोकारों के सपनों को आगे बढ़ाते हुए इस रक्तदान शिविर का रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि “रक्तदान महादान” है, और इस पहल से मिलने वाला रक्त आपातकालीन स्थिति में किसी की अमूल्य जान बचाने में मददगार साबित होगा। पुरोहित के अनुसार ​भगतसिंह यूथ क्लब की पूरी टीम इस शिविर में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।