





बीकानेर। सिस्टर निवेदिता गर्ल्स कॉलेज, बीकानेर में सिस्टर निवेदिता 159 वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन, विचारों एवं समाज सेवा के कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर उनके शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रसेवा एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास ने कहा कि एक विदेशी माहिला अगर देश सेवा कर सकती है तो हम क्यों नहीं। हमें उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा ही नहीं उनको अपनाना भी चाहिए। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने की बात पर जोर दिया। निदेशक डॉ. श्यामा पुरोहित ने सिस्टर निवेदिता के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिस्टर निवेदिता ने शिक्षा एवं समाज सेवा के माध्यम से भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुषमा व्यास ने स्वयं सेविका शब्द की व्याख्या की और एन एस एस स्वयंसेवकों को सीख डी। अजय सेवग एवं श्री आशीष ने भी सिस्टर निवेदिता के विचारों एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कशिश, फातिमा, शहनाज, सोनू आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, महिला शिक्षा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में सिस्टर निवेदिता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।



