





काहिरा (मिस्र) / जयपुर: वैश्विक प्राकृतिक पत्थर (Natural Stone) उद्योग में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इंडिया स्टोनमार्ट 2028 (India Stonemart 2028) और तुर्की की प्रतिष्ठित प्रदर्शनी आयोजक संस्था इज़मिर फेयर (Izmir Fair) तथा Afyon Marble block Exibition के बीच आधिकारिक बार्टर समझौते (Barter Agreement) संपन्न हुए है।
ये समझौते मिस्र (Egypt) में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय ‘स्टोन अफ्रीका इजिप्ट फेयर’ (Stone Africa Egypt Fair) के दौरान इंडिया स्टोनमार्ट के स्टॉल (4F16) पर हुये। इस अवसर पर इंडिया स्टोनमार्ट की ओर से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री नरेश पारीक लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष और स्टोनमार्ट के कन्वीनर नटवर लाल अजमेरा जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश विश्नोई और तथा इज़मिर फेयर की ओर से Hüseyin Koca Deputy General Manager एवं Emircan Özsoy International Relations and Business Development Manager व Afyon Block Exibition के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आपसी सहमति के साथ इन समझौते को अंतिम रूप दिया।
समझौते के मुख्य बिंदु:

- अंतर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार: इस बार्टर समझौते के तहत दोनों संस्थाएं अपने-अपने देश और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे की आगामी पत्थर प्रदर्शनियों का प्रचार और सहयोग करेंगी।
- व्यापारिक साझेदारी इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदर्शकों और खरीदारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
- उद्योग का विकास: इस साझेदारी से भारतीय और तुर्की स्टोन उद्योग के उद्यमियों, खनन मशीनरी निर्माताओं और निर्यातकों को नए वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच प्राप्त होगी।
समझौते के बाद नटवर लाल अजमेरा और नरेश पारीक ने संयुक्त रूप से कहा कि, “स्टोन अफ्रीका जैसे वैश्विक मंच पर इज़मिर व अफ्योन फेयरो के प्रतिनिधियों के साथ यह साझेदारी भारतीय स्टोन उद्योग के लिए बेहद उत्साहजनक है। इससे न केवल इंडिया स्टोनमार्ट 2028 की अंतर्राष्ट्रीय पहुंच बढ़ेगी, बल्कि भारत और तुर्की के पत्थर व्यापारियों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।”





