कटार नाथ भैरव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

धर्म-कर्म

शनिवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रविवार को होगी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और महाप्रसाद का आयोजन

बीकानेर। जस्सूसर गेट के अंदर बिनानी निवास के निकट स्थित मनावत पुरोहित ब्राह्मण समुदाय के आराध्य भगवान श्री कटार नाथ भैरव मंदिर में रविवार, 29 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया।

पंडित सुशील ओझा चौथानी के आचार्यत्व में श्रीवल्लभ पुरोहित, रामकुमार पुरोहित, गोपाल पुरोहित एवं संदीप पुरोहित ने पोस्टर का विमोचन किया। महोत्सव के संयोजक श्रीवल्लभ पुरोहित ने बताया कि 29 नवंबर, रविवार को भगवान श्रीमन्नाथ कटार भैरव की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर सुबह हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा तथा शाम को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

सहसंयोजक रामकुमार पुरोहित ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार को भगवान श्री भैरवनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। इसमें मनावत पुरोहित परिवार के सदस्यों सहित आसपास के मोहल्लों के लोग भी भाग लेंगे।