





सिस्टर निवेदिता कन्या कॉलेज में हुआ आयोजन
बीकानेर // सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब, एनएसएस, रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस व मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ रीतेश व्यास ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों संबोधित करते हुए डॉ व्यास ने बताया कि वर्ष 2015 में भारत को सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया क्योंकि इस वर्ष संविधान निमार्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती थी।

उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय संविधान इसी दिन बनकर तैयार हुआ था लेकिन इसको 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के अधिकार व बी एल ओ ने भी संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान 2 वर्ष, 11 माह तथा 18 दिन में तैयार हुआ । इसके कुछ अंश 26 नवंबर 1949 को लागू कर दिए, लेकिन संविधान पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। कार्यक्रम में डॉ सुषमा व्यास ने भी संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को बताया कि मूल रूप से संविधान में कुल 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी तथा अब यह बढ़कर 12 अनुसूचियां हो गई है। इस अवसर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष मुख्य वक्ता सहित सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही कशिश, फातिमा, फरहान, आदि ने मतदाता सूची में अपना जुड़वाने की प्रक्रिया को भी समझा।





