पूनरासर बाबा मेले में 16 से 18 सितंबर तक लगेगा सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के लिए स्नान, शीतल जल और प्रसादी की व्यवस्था

धर्म-कर्म

दड़िया महाराज का मण्डल कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर करेगा सेवा, 19 सितंबर को बाबा का प्रसाद रखा जाएगा

बीकानेर // भादवा माह में लगने वाले पूनरासर बाबा मेले के अवसर पर दड़िया महाराज का मण्डल इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 16 से 18 सितंबर तक कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर सेवा शिविर लगाएगा। शिविर में आने वाले भक्तों के लिए शीतल पेयजल, स्नान की व्यवस्था, आलू की सब्जी, विभिन्न प्रकार के पकौड़े, जलेबी सहित प्रसादी की सेवा की जाएगी। 19 सितंबर को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद भी रखा जाएगा।

मण्डल के अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि वर्षों से चली आ रही सेवा परंपरा को इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ निभाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास (रामजी) ने बताया कि महिलाओं के लिए स्नान की अलग व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मण्डल के बलदेव दास व्यास और श्यामसुंदर व्यास ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से बाबा की सेवा में समर्पित है और भविष्य में भी आने वाली पीढ़ियां इस परंपरा को आगे बढ़ाती रहेंगी। वहीं किशनलाल व्यास ने कहा कि परिवार के साथ-साथ कई श्रद्धालु भी निस्वार्थ भाव से सेवा में सहयोग करते हैं, जिससे उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

सेवा कार्य में कैलाश व्यास, कांतिलाल कच्छावा, चेनाराम गोदारा, रामेश्वर गोदारा, देवेंद्र प्रकाश व्यास, चंद्रप्रकाश, सूर्यप्रकाश व्यास, आदित्य आचार्य, दीपक व्यास (पार्षद, वार्ड 2), अमित, सुमित, महेंद्र रंगा, हेशिव रंगा, हरिरतन पुरोहित, शिवरतन, मनीष, शरद बिस्सा, यादवेंद्र, कालूराम रंगा, चांदरतन पुरोहित, बृजगोपाल बिस्सा, बद्रीनारायण व्यास, कुणाल व्यास, सुधांशु व्यास, अनिरुद्ध व्यास, अंशुमान व्यास, पदम, रवि आचार्य, भानू आचार्य सहित अनेक स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे।