



बीकानेर // अमलापुरम, आंध्रप्रदेश में 15 से 20 मई 2026 तक आयोजित 15वीं नेशनल सब जूनियर एवं जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के युवा पावरलिफ्टर श्रीकांत बिस्सा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदक अपने नाम किए।
राजस्थान टीम के कोच हंसराज किराडू, जो पोस्ट ऑफिस सिंथल, बीकानेर में सब पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकांत बिस्सा ने सब जूनियर 120+ केटेगरी में भाग लिया। उन्होंने ऑलओवर में कांस्य पदक व डेडलिफ्ट में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर और राजस्थान दोनों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
श्रीकांत बिस्सा नियमित रूप से बीकानेर की प्रिंस जिम में कोच सुनील कुमार व्यास और हंसराज किराडू के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रिंस जिम के संचालक सुशील कांत व्यास, किशन बिस्सा, तथा बीकानेर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव आशीष ओझा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



