विश्व शांति के लिए गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, सूरज राठौड़ बने मंडल संयोजक

धर्म-कर्म

बीकानेर में वंदे मातरम टीम की ओर से मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा मंडल का गठन किया गया। रतन बिहारी पार्क के सामने स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आयोजित प्रथम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद सुधार आचार्य के शंखनाद से हुई।
इस दौरान सूरज राठौड़ को बीकानेर नगर का संयोजक नियुक्त किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में विजय कोचर, कामिनी विमल भोजक, शिवदयाल उपाध्याय, विजयलक्ष्मी मूंधड़ा, तरुण गुरेजा, दिलीप सिंह पवार, राकेश पाल, मधुरीमा सिंह, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश सोनगरा, आनंद जोशी, जसोदा खत्री, सुमित्रा सेन और राजेंद्र रामपुरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद विजयलक्ष्मी मूंधड़ा की ओर से बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। विजय कोचर ने कहा कि मंदिर जाना केवल आस्था नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक मजबूती का माध्यम है। वहीं मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी भोजक ने घोषणा की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर महीने कम से कम दो बार शहर के अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किए जाएंगे।