



बीकानेर // कांता खतुरिया कॉलोनी स्थित कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। CBSE सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
संस्थान के इस वर्ष के परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में जतिन भाला (96.80%), हर्षित मुंगिया (95.20%), हितेश मंजू (93.60%), अनन्या गोस्वामी (92.40%), खुशाल बैरवा (91.80%), नमन सिंह धावल (91.80%), ध्रुव रस्तोगी (91.80%) एवं मनीष दूड़ी (90.20%) शामिल हैं। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत एवं संस्थान के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
साथ ही संस्थान द्वारा REE NEET Test Series शुक्रवार 15 मई से प्रारंभ की जा रही है, जो आगामी NEET परीक्षा तक निरंतर संचालित होगी। यह टेस्ट सीरीज़ विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं परीक्षा पैटर्न की बेहतर तैयारी में सहायक सिद्ध होगी।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर भूपेंद्र मिड्ढा के अनुसार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें समृद्ध लाइब्रेरी, नियमित प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन, मोटिवेशनल क्लासेस तथा बाहरी विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा शामिल हैं।
संस्थान से जुड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु 9928111865 पर संपर्क कर सकते हैं



