


बोथरा ने कलेक्टर को दी भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की जानकारी
बीकानेर // जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृषणी से मुलाकात कर उनके कर कमलो से बैनर एवं पोस्ट का लोकार्पण करवाया गया तथा उन्हें भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के संबंध में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा ने कलेक्टर को अवगत कराया की 29 मार्च 2026 को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 30 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बीकानेर के प्रतिष्ठित भजन कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे। यह भजन संध्या बीकानेर के महान गायक भजन सम्राट मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी। इसी प्रकार 31 मार्च को भव्य शोभा यात्रा जो एक साथ तीन स्थानों से शुरू होकर गौडी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में एक धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। जहां जैन साधु साधुओं के सानिध्य में भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर प्रवचन होगा। जैन कन्हैयालाल बोथरा ने 31 मार्च को बुच्चड़खाने खाने व शराब के ठेके बंद करवाने की अपील की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जैन महासभा बीकानेर अध्यक्ष से कन्हैयालाल बोथरा, महामंत्री जतनलाल संचेती , पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, मोहन सुराणा, मेघराज बोथरा, उपाध्यक्ष संजय सांड, कुणाल कोचर, मूलचंद दुग्गड, महिला विंग संयोजिका श्रीमती प्रेम नौलखा, सह संयोजिका श्रीमती अंजू बोथरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, श्रीमती सरिता नाहटा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
जैन महासभा के पदाधिकारियों ने की एसपी मृदुल कच्छावा से मुलाकात
जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मिले। उनके अपने गृह क्षेत्र बीकानेर में पहली बार पोस्टिंग के लिए बधाई दी एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामना की तथा आशा व्यक्त की कि आपके नेतृत्व में बीकानेर में नशा मुक्ति के क्षेत्र में व्यापक कार्य होगा, तथा क्राइम में कंट्रोल स्थापित होगा। इस दौरान जतनलाल दूगड़ ने गंगाशहर राजकीय चिकित्सालय व गंगाशहर बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की बात रखी। दिलीप कातेला ने गंगाशहर क्षेत्र में यातायात की बिगड़ी हुई स्थिति की जानकारी देते हुए अति शीघ्र सुधार की मांग की।
जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विजय कोचर, मेघराज बोथरा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्री संजय सांड, मोहन सुराणा, जतन दुग्गड, कुणाल कोचर श्रीमती प्रेम नौलखा , श्रीमती अंजू बोथरा, श्रीमती सरिता नाहटा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



