सेवाभाव और उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों के लिए डॉ. परमेंद्र सिरोही का सम्मान

स्वास्थ्य

सीएम मूंदड़ा अस्पताल में लैब टेक्निशियन यूनियन पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, जनसेवा के कार्यों की सराहना

बीकानेर। सीएम मूंदड़ा अस्पताल के एचओडी डॉ. परमेंद्र सिरोही का चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और मरीजों के प्रति सेवाभाव के लिए सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में लैब टेक्निशियन यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लैब टेक्निशियन यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष विकास मोदी तथा लैब टेक्निशियन साथी मुकेश पुनिया सहित अन्य उपस्थितजनों ने डॉ. सिरोही का अभिनंदन करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज और चिकित्सा क्षेत्र में सेवाभाव के साथ कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। ऐसे चिकित्सकों के प्रयासों से न केवल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं, बल्कि समाज में मानव सेवा की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में समर्पित लोगों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करता है।