



बीकानेर // श्री माहेश्वरी महिला समिति द्वारा विभिन्न मंदिरों में मिगसर की थाली के रूप में बालकृष्ण भगवान लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाया गया। माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी पवन कुमार राठी ने बताया कि वर्तमान में इसी माह में ऐसी कार्यक्रम की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर में महेश्वरी महिला समिति की ओर से अपने डागा चौक स्थित महेश भवन कार्यालय में संक्षिप्त रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित महिला समिति माहेश्वरी समाज की सभी महिलाओं ने बालकृष्ण के रूप में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की तत्पश्चात उन्होंने मिगसर की थाली के रूप में लड्डू गोपाल के लिएबनाए गए विभिन्न प्रकार के 56 भोग तैयार किए गए। व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद चढ़ाया।

महिला समिति की उपस्थिति महिलाओं ने धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत शानदार भजनों की प्रस्तुति देते हुए बालकृष्ण लड्डू गोपाल को रिजाने का प्रयास किया। धार्मिक कार्यक्रम मिगसर की थाली में जहां एक और बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की सभी सदस्य उपस्थित थी वही महिला समिति की और से इस कार्यक्रम में सरला लोहिया, निशा झंवर, मंजू दमानी, कंचन राठी, चंद्रकला कोठारी, विभा बियानी, सुशीला बाई डागा, सीमा चांडक, मुक्ता चांडक एवं रेनू झंवर आदि सदस्यों का विभिन्न व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा।



