


विगत 6 साल से शिष्य कर रहे हैं गुरुदेव का स्मरण
बीकानेर // पुष्करणा समाज के कुलगुरु संत स्वरूप बैंकुठवासी सुंदरलाल ओझा के शिष्यो ने आज पादुका पूजन किया।
शहर के ओझा सत्संग भवन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में
पंडित अशोक ओझा के नेतृत्व में ये आयोजन उनके शिष्य महेश ओझा, सूर्या, गणेश, जितेंद्र, मदन, श्रवण, श्याम सुंदर, विष्णु कांत व्यास, सुशील ओझा, आशीष भादानी के द्वारा किया गया। इस दौरान सबसे पहले गणेश पूजन किया गया। फिर चरण पादुका पूजन किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ शिव रुद्राभिषेक भी किया गया।
पंडित विष्णुकांत व्यास ने बताया कि कुलगुरु बेंकुठवासी सुंदरलाल ओझा की स्मृति में यह आयोजन उनके शिष्यो द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।



