सनी देओल से मिले पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, मेड़ता आने के लिए दिया निमंत्रण

राजनीति

मुंबई // मेड़ता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल थानवी ने मुंबई प्रवास के दौरान जाने-माने फिल्म अभिनेता वह पूर्व सांसद सनी देओल से मुलाकात की इस दौरान थानवी ने उन्हें मीराबाई का की तस्वीर भेंट की साथ ही सनी देओल को मेड़ता आने का निमंत्रण भी दिया। थानवी इन दोनों मुंबई में मेड़ता मूल के फिल्म निर्माता ओम छंगाणी की अपकमिंग फिल्म गबरु के प्रमोशन के लिए मुंबई गए हुए हैं। जहां छंगाणी के नेतृत्व में उनकी मुलाकात सनी सुपर साउंड में अभिनेता सनी देओल से हुई।

पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि मशहूर फ़िल्मकार ओम छंगाणी मेड़ता सिटी के मूल निवासी हैं तथा बाद में वे जोधपुर से होते हुए मुंबई में बस गए। ओम छंगाणी बैनर तले हिन्दी फ़िल्म मिस्टर कबाड़ी व परवाज का निर्माण कर चुके हैं। इसके अलावा छंगाणी ने दर्जनों संगीत नाइट का भी आयोजन किया है। राजस्थान में जगजीत सिंह नाईट, ग़ुलाम अली नाईट एवं कई नामी सितारों का संगीत का आयोजन जोधपुर मैं करवा चुके हैं।

थानवी ने बताया कि आज मुंबई में सनी सुपर साउंड स्टूडियो में फ़िल्म जगत के सरल एवं सादगी वाले अभिनेता सनी देओल से मुलाक़ात की गई। सनी देओल को फूलों का गुलदस्ता एवं भक्त शिरोमणी मीराबाई का स्मृति चिन्ह देखकर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई। थानवी ने बताया कि सनी देओल अनुशासित एवं सरल एवं सादगी वाले अभिनेता है जिन पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं रहा। इस दौरान थानवी के साथ हिमांशु जोशी भी मौजूद रहे।