



बीकानेर // सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंगला नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 70 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं हीमोग्लोबिन की जांच शामिल रही। जांच के पश्चात मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान एनएमओ की ओर से डॉ. विक्रम तथा एमबीबीएस के विद्यार्थी यशवर्धन एवं महेंद्र बिश्नोई ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा, जिनमें आकाश, घनश्याम लोहिया, अनिल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घीसू सिंह, राधेश्याम सेवग, ठाकुर दास, गणेश, प्रभु (उपाध्यक्ष), रवि, पुरखाराम एवं सेवा भारती के सावर मोदी शामिल रहे।
स्थानीय निवासियों द्वारा शिविर के लिए भवन, बैठने हेतु टेबल-कुर्सियों तथा जलपान की व्यवस्था कर सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।



