



विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों से साढ़े 19 लाख रुपए व्यय कर करवाया नवीनीकरण
बीकानेर // क्या आप तैराकी के शौकीन हैं? या तैराकी सीखना चाहते हैं?, तो आपकी यह इच्छा बहुत जल्द पूरी होगी। गत पांच साल से एमएम ग्राउंड में बंद पड़ा राजीव गांधी तरणताल एक बार फिर आमजन के लिए खुलने जा रहा है। इसके लिए विधायक जेठानंद व्यास विगत 6 माह से लगातार सक्रिय थे। बीकानेर विकास प्राधिकरण ने साढ़े 19 लाख रुपए से इसका नवीनीकरण कर इसको तैयार कर दिया है। इसके संचालन का ठेका जोधपुर की एक फर्म को मिला है। अब वह इसका संचालन करेगी तथा यहां प्रशिक्षित तैराक नियुक्त करेगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी कुछ दिनों में यह तरणताल तैराकों के गंठो से गूंजेगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों का है यह तरणताल
एमएम ग्राउंड में बना राजीव गांधी तरणताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना हुआ है। यह तरण ताल 25 बाइ 75 मीटर का है। ऐसे में इंटरनेशनल स्तर पर होने वाली तैराकी प्रतियोगिताओं के मापदंड पर यह तरणताल खरा उतरता है। जानकारी के अनुसार तरणताल के दोबारा शुरू होने के बाद यहां पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की तरह की प्रतियोगिताएं भी सम्भव है।
एमएम स्कूल एसडीएमसी मेंबर जेपी व्यास के प्रयास लाए रंग
इस तरणताल के रिनोवेशन कराने में के लिए सबसे ज्यादा सक्रिय भूमिका राजकीय एमएम स्कूल एसडीएमसी मेंबर जेपी व्यास की रही है। व्यास इस तरणताल के पीछे लोड़ा मोड़ा बगेची में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चला रहे हैं। वह खेलों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने जब इस तरणताल को बंद देखा तो वह सक्रिय हुए। उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण से लगातार पत्राचार किया। उन्होंने 2023 में यूआईटी से लगातार संपर्क कर साढ़े 47 लाख रुपए का एस्टीमेट बनवाया जैसे ही इसका काम शुरू होना था। इस दौरान आचार संहिता की घोषणा हो गई और 2023 के विधानसभा चुनाव घोषित हो गए। ऐसे में मामला फिर खटाई में पड़ गया।
अब इसी माह शुरू हो सकता है तरणताल
इस दौरान विधायक व्यास ने व्यक्तिगत रुचि लेकर करीब डेढ़ लाख रुपए अपने स्तर पर खर्च कर इसके जर्जर पाइप बदले व नई टाइल्स लगवा दी। आचार संहिता हटने के जैसे ही बीजेपी की सरकार आई तो जेपी व्यास ने नगर विधायक जेठानंद से संपर्क कर इस प्रकरण को वापस उठाया और नवगठित बीकानेर विकास प्राधिकरण में दोबारा दबाव बनाया। करीब 1 साल पहले इसके लिए बीडीए ने 19 लाख 50 हजार रुपये मंजूर किए ओर काम शुरू कराया। व्यास ने बताया कि यह रिनोवेशन का काम अब पूर्ण हो गया है। अब आगामी कुछ दिनों में ही तरणताल का संचालन वापस शुरू हो जाएगा।




