



वेरोना (इटली)/जयपुर। विश्व के प्रमुख स्टोन एवं स्टोन टेक्नोलॉजी आयोजनों में शामिल मार्मोमैक, वेरोना में इंडिया स्टोनमार्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन अभियान को लगातार महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। वैश्विक कंपनियों के साथ चल रही बैठकों एवं संवाद के परिणामस्वरूप इंडिया स्टोनमार्ट के लिए अब तक कुल आठ स्पॉन्सरशिप फाइनल हो चुकी हैं।
इस क्रम में Paradigm Granites ने छठे स्पॉन्सर के रूप में इंडिया स्टोनमार्ट से जुड़ने पर सहमति दी है। इसके बाद Lavina Granites को सातवें Co-Sponsor तथा Varsha Stones को आठवें Co-Sponsor के रूप में फाइनल किया गया है। ये नई साझेदारियां इंडिया स्टोनमार्ट के प्रति उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास और सहभागिता को दर्शाती हैं।
इस उपलब्धि में RIICO के प्रबंध निदेशक श्री सुरेश कुमार ओला, IAS, लघु उद्योग भारती विशेष रूप से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री नरेश पारीक, उपाध्यक्ष श्री नटवरलाल अजमेरा, सदस्य श्री प्रकाश चंद चौधरी, तथा CDOS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकुल रस्तोगी के संयुक्त प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मार्मोमैक में विभिन्न भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ लगातार बैठकें कर इंडिया स्टोनमार्ट में स्पॉन्सरशिप, प्रदर्शक सहभागिता एवं दीर्घकालीन रणनीतिक साझेदारी के लिए संवाद किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय प्राकृतिक पत्थरों की वैश्विक ब्रांडिंग के साथ-साथ विदेशी खरीदारों एवं कंपनियों को इंडिया स्टोनमार्ट से जोड़ने, आधुनिक स्टोन प्रोसेसिंग तकनीक एवं ज्ञान के आदान-प्रदान तथा भारतीय स्टोन सेक्टर में निवेश आकर्षित करने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।
आठ स्पॉन्सरशिप का फाइनल होना इंडिया स्टोनमार्ट की बढ़ती औद्योगिक स्वीकार्यता और अंतरराष्ट्रीय आउटरीच की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मार्मोमैक जैसे वैश्विक मंच पर हो रहे सीधे संवाद से इंडिया स्टोनमार्ट के लिए नए स्पॉन्सर्स, प्रदर्शकों, खरीदारों एवं तकनीकी भागीदारों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
लघु उद्योग भारती की टीम ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य इंडिया स्टोनमार्ट को केवल एक प्रदर्शनी तक सीमित न रखते हुए इसे भारतीय प्राकृतिक पत्थर उद्योग और वैश्विक बाजार के बीच बिजनेस, टेक्नोलॉजी, निवेश एवं रणनीतिक साझेदारी के प्रभावी अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में और मजबूत करना है।
मार्मोमैक में प्रतिनिधिमंडल का वैश्विक कंपनियों के साथ संवाद जारी है और आगामी दिनों में इंडिया स्टोनमार्ट के लिए और अधिक उद्योग सहभागिता एवं रणनीतिक साझेदारियां विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।



