जितेन्द्र सिंह शेखावत बने जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के अध्यक्ष, रहमत अली सचिव निर्वाचित

समाज

वर्ष 2026–30 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

बीकानेर // जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर की साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026–30 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

जितेन्द्र सिंह शेखावत को जिला फुटबॉल संघ, बीकानेर का अध्यक्ष तथा श्री रहमत अली को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दीवान सिंह, अमीन खां एवं दीपेन्द्र सिंह मोहिल निर्वाचित हुए। शिव शंकर बोहरा को कोषाध्यक्ष तथा सोहन सिंह भाटी, उमेश सिंह शेखावत एवं श्री मोहम्मद अकरम को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रघुवीर सिंह, सवाई सिंह, सलीम अहमद, शोकत अली एवं अब्दुल रशीद निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी गिरीश कुमार दुबे एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री शकील अहमद की देखरेख में संपन्न हुई। राजस्थान फुटबॉल संघ के पर्यवेक्षक दिलीप सिंह शेखावत, स्पोर्ट्स काउंसिल पर्यवेक्षक गजानंद शर्मा तथा बीकानेर ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर संघ के संरक्षक मेघ सिंह राठौड़, पूर्व खिलाड़ी देवी सिंह राजवी एवं रणवीर सिंह राजवी, पूर्व अध्यक्ष भरत कुमार पुरोहित, फुटबॉल कोच भीम सिंह भाटी, पूर्व सचिव अरविंद सिंह राठौड़, मदन खरखौदिया सहित फुटबॉल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2030 तक रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं सचिव रहमत अली ने कहा कि जिला फुटबॉल संघ की प्राथमिकता बीकानेर जिले में फुटबॉल के विकास को गति देना, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अधिक अवसर उपलब्ध करवाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में बीकानेर जिले में फुटबॉल को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।